मोटे होने वाले थायराइड में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:54

हाई कैलोरी फूड का सेवन करने से वजन बढ़ जाता है और यह थायराइड ग्रन्थि में हॉर्मोन के उत्पादन क्षमता को प्रभावित करता है। इसलिए हाई कैलोरी फूड का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। थायराइड रोग में कुछ ख़ास पेय पदार्थ जैसे- शराब, कॉफी, ग्रीन टी, कोल्डड्रिंक्स आदि नहीं पीना चाहिए।

​आयोडीन युक्त पदार्थ -
अगर आप थायराइड से संबंधित समस्या से लड़ रहे हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप आयोडीन युक्त खाद्य सामग्री का सेवन कम से कम करें या बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि अगर आप आयोडीन युक्त पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे ग्रेव्स डिजीज नाम की एक ऑटो इम्यून स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए आयोडीन युक्त पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए, जैसे दूध, पनीर, एग योल्क और मक्खन आदि।

​ग्लूटेन युक्त सामग्री -
थायराइड की समस्या से परेशान व्यक्ति को ग्लूटेन युक्त खाद्य सामग्री का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इसकी वजह से शरीर में रोगी को सूजन और एलर्जी की समस्या हो सकती है। आमतौर पर घरों के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला गेहूं माल्ट और खमीर के अंदर ग्लूटे होता है। इसलिए इस तरह के पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।

​सोया -

सोया उत्पाद का सेवन भी थायराइड की स्थिति में नहीं करना चाहिए। हालांकि इसके अंदर आयोडीन नहीं होता लेकिन हाल ही में टोफू को लेकर कई अध्ययन हो चुके हैं। यह अध्ययन बताते हैं कि सोया थायराइड की स्थिति को बिगाड़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से पूरी तरह बचें।

​कैफीनयुक्त पेय पदार्थ -

आमतौर पर घरों या दफ्तरों में लोग चाय, कॉफी या चॉकलेट का सेवन करते हैं, जिनमें कैफीन होता है। इनके सेवन से घबराहट, चिड़चिड़ापन, और हार्ट रेट बढ़ सकता है। जो हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति के लक्षणों को बढ़ाने का कार्य कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info